Patna Job Fair में महिलाओं की बहार, 6000+ को मिली नौकरी, Health Sector टॉप पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2026

बिहार की राजधानी पटना में आयोजित दो-दिवसीय ‘महिला रोजगार मेला-2026’ में 6,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास निगम (डब्ल्यूसीडीसी) की तरफ से आयोजित रोजगार मेला में कुल 18,500 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। इस मेले में शामिल खुदरा, विनिर्माण,लॉजिस्टिक, इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सौंदर्य एवं देखभाल और कपड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

यह राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ अभियान का हिस्सा है।” उन्होंने बताया कि ‘सात निश्चय-3’ का उद्देश्य ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत राज्य के सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के जीवन को सरल बनाना और उनकी समस्याओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों की भागीदारी से महिलाओं को अपनी रुचि और कौशल के अनुसार करियर चुनने का अवसर मिला, जहां हर महिला अपने सपनों को नई दिशा देती नजर आई। मेले के समापन अवसर पर बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश