अफगानिस्तान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के सदस्यों को काबुल से निकाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

काबुल। अफगानिस्तान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की सदस्यों को मंगलवार को काबुल से निकाला गया। महिला फुटबॉल टीम की सदस्य75 से अधिक लोगों के उस समूह में शामिल थीं जिसने मंगलवार को काबुल से विमान में उड़ान भरी। फुटबॉल खिलाड़ियों की वैश्विक यूनियन ‘फिफप्रो’ ने जितना संभव हो उतने खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को निकालने में मदद के लिए आस्ट्रेलियाई सरकार को धन्यवाद दिया है। अफगानिस्तान से और अधिक लोगों को निकालने का काम जारी है। यूनियन ने बयान में कहा, ‘‘ये युवा महिलाएं, खिलाड़ी और कार्यकर्ता दोनों के रूप में खतरे में थी और दुनिया भर में इनके साथियों की ओर से इनकी मदद को आगे आने के लिए हम अंतरराष्ट्रीयसमुदाय को धन्यवाद देते हैं।’’ अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम का गठन 2007 में किया गया था।

प्रमुख खबरें

Nepal के नक्शे में शामिल Lipulekh और Kalapani पर बोले विदेश मंत्री, यह कोई बोझ नहीं

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Vadnagar से Varanasi तक निकलेगी बाइक रैली, Amit Shah करेंगे शुरुआत

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी