By प्रिया मिश्रा | Feb 19, 2022
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी लोगों के होश उड़ा दिए हैं। एक महिला अपने रिश्तेदार के घर से लौटी तो उसके पलंग पर एक युवती का शव पड़ा मिला। जिसको देखकर वह घबरा गई। दरअसल, मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुराड़ी इलाके के कौशिक इनक्लेव में अमन रावत अपनी पत्नी प्रियंका के साथ रहता है और प्रियंका शुक्रवार को अपने किसी रिश्तेदार के घर गई थी। ऐसे में प्रियंका जब घर वापस लौटी तो पलंग पर उसे एक लड़की का शव अर्धनग्न स्थिति में मिला। जिसे देखकर वह घबरा गई और तत्काल ही पुलिस को इसकी सूचना दी।
जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। माना जा रहा है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। हालांकि प्रियंका का पति अमन फरार चल रहा है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि अमन ने युवती को आखिरकार घर क्यों बुलाया है और उसकी हत्या क्यों की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमन युवती को अच्छा तरह से जानता था। फिलहाल पुलिस ने युवती के परिजनों की हत्या की जानकारी दे दी है।