दावा: केरल के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा- MFI से कर्ज लेकर जाल में फंस रही हैं महिलाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2021

भुवनेश्वर। केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक और ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस’ के प्रोफेसर आर राम कुमार ने रविवार को दावा किया कि देशभर में कई महिलाएं विभिन्न सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) से ऋण लेकर आर्थिक रूप से सशक्त होने के बजाय कर्ज के जाल में फंस गई हैं। ‘ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक एसोसिएशन’(एआईडीडब्ल्यूए) की ओडिशा इकाई द्वारा ‘आधुनिक साहूकारों के जाल में फंसती महिलाएं’ विषय पर यहां आयोजित चौथे सुशीला गोपाल स्मृति व्याख्यान में दोनों ने यह बात कही। इसाक और कुमार ने आरोप लगाया कि महिला स्वयं सहायता समूहों को दिए गए ऋण पर एमएफआई 11.25 प्रतिशत से अधिक ब्याज लेते हैं।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court