महिला जागरूकता अभियान कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक

By देवेंद्र प्रताप सिंह | Jun 27, 2021

निगोहां। रविवार को महिला जागरूकता अभियान कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में निगोहा की महिला आरक्षी दीप्ति मिश्रा ने कहा कि, शादी जैसे अटूट बंधन को महिलाएं खेल न बनाये आज के परिवेश में गांव-गांव महिलाएं पति के खिलाफ शिकायतें लेकर पहुंच जाती है। इसलिए रिश्तों को समझने के साथ हाथ बंटाने की जरूरत होती है।आये दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर शिकायतें थाने तक आती है। जिनमे अधिकतर कोई ऐसी बात नही होती है जिन्हें पुलिस तक पहुंचाया जाए, इसलिए इस बात का भी ख्याल रखें कि रिश्तो की डोर मजबूत बनाये रखने के लिये बात बात पर पुलिस का सहारा लेने की बजाए आपस मे एक दूसरे को समझे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में धमाके में UAPA के तहत केस दर्ज

मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रभारी एसआई प्रेम शंकर पांडे, सहायक महिला आरक्षी शिखा शर्मा, दीप्ति मिश्रा, गौरव तिवारी, सुनील कुमार ग्राम प्रधान, एएनएम आशा बहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा गांव मस्तीपुर व गांव उदयपुर मैं जाकर महिला जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से घरेलू हिंसा वह दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया गया तथा उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर व टोल फ्री नंबरों की विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि वह कैसे अपने साथ हो रही हिंसा को रोक सकती हैं वह पुलिस की सहायता ले सकती हैं संविधान में वर्णित महिला अधिकारों को बता कर मिशन शक्ति को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

प्रमुख खबरें

PM Modi Ethiopia Visit: जॉर्डन के बाद इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी, PM अली ने गले लगाकर किया स्वागत

BMC चुनाव में एक साथ मैदान में उतरेंगे उद्धव-राज, राउत ने किया साफ- कांग्रेस क्या सोचती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता

प्रोटोकॉल तोड़ PM मोदी को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचे जॉर्डन क्राउन प्रिंस, युवराज के साथ दिखी अलग ही कैमेस्ट्री

Top 5 Places to vist in delhi: क्रिसमस को बनाएं शानदार! जरा घूम के आए दिल्ली के इन 5 जगहों पर, देखिए पूरी लिस्ट