मेरठ: भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष बोलीं, योगी सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान

By राजीव शर्मा | Jul 14, 2021

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार प्रदेश में विकास कार्य, भयमुक्त प्रदेश, महिलाओं का सम्मान, प्रत्येक नागरिक तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसे कार्य किए हैं। सपा, बसपा सरकारें सिर्फ विशेष वर्ग के लिए कार्य करती थी। यह बातें मंगलवार शाम को मेरठ के रूड़की रोड पर एकता अपार्टमेंट में सम्मान समारोह में पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने पत्रकार वार्ता में कहीं। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में महिला टीम को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि प्रत्येक घर की रसोई तक पहुंचकर महिला वोटरों को वह बूथ तक ला सकें। प्रत्येक बूथ पर पांच महिला कार्यकत्री तैनात होंगी। मेहनती कार्यकत्री पर हमारी नजर है, उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की दोबारा सरकारी बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में NIA का छापा, दो युवक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला 

कृषि बिल पर क्षेत्रीय अध्यक्षा ने कहा कि भोले भाले किसानों को कुछ किसान मिलकर गुमराह कर रहे हैं, जिस वजह से धरना चल रहा है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जितना किसानों के हित में कार्य किए हैं, वह देश के इतिहास में शामिल हो गया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Smriti Mandhana के 79 रन, भारत ने जीता Cricket Gold

Jammu Kashmir में फिर से Sheikh Abdullah बनाम Maharaja Hari Singh ! छुट्टियों को लेकर विधानसभा में घमासान

Love Horoscope For 22 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 22 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Upasana Konidela ने अयोध्या के राम लल्ला के मूर्तिकार अरुण योगीराज से बनवाई भगवान राम की मूर्ति, दादाजी को समर्पित किया विशेष प्रोजेक्ट