पदक से चूकी महिला हॉकी टीम,सलीमा के पिता ने कहा टीम ने किया बेहतर प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

सिमडेगा। तोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम आज ब्रिटेन से हारकर कांस्य पदक जीतने से भले ही चूक गई हो लेकिन देश की बेटियों ने अपने जज्बे व जुनून से सबका दिल जीत लिया और साबित कर दिया कि आने वाला वक्त उनका है तथा इस हार से सबक लेकर वह और भी मजबूत बनकर उभरेंगी। सिमडेगा में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य सलीमा टेटे के पिता सुलक्षण टेटे ने आज का तीसरे स्थान के लिए हुआ मैच देखने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी बेटी समेत टीम की सभी बेटियों ने पूरे देश का दिल जीत लिया।’’

इसे भी पढ़ें: गोल्फर अदिति अशोक ने जगाई पदक की उम्मीद, तीसरे राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं

उन्होंने कहा, ‘‘मैचमें हार-जीत लगी रहती है। भविष्य में टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी।’’ सलीमा की बहन व राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी महिमा टेटे ने कहा कि महिला टीम की हार से निराशा हुई है। परंतु यह भी सच है कि महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका उसे गर्व भी है। महिमा ने कहा कि उसका भी सपना भारत को ओलिंपिक में गोल्ड दिलाना है। गांव वालों ने बताया कि सलीमा का परिवार काफी संघर्ष कर इस मुकाम तक पहुंचा है। सलीमा का परिवार आज भी खेती-बाड़ी एवं पशुपालन के सहारे गुजर-बसर करता है।

प्रमुख खबरें

घर पर 2 आसान स्टेप्स में नापें सही Bra Size, समझें Band और Bust का सही तरीका

NC MLA Altaf Kaloo पर सुरक्षाकर्मी से हाथापाई का आरोप, Anantnag Police ने दर्ज किया केस

Kolkata में India-Brazil फुटबॉल मैच: सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

सीरिया में कट्टरपंथी बना था Flydubai का आरोपी को-पायलट, UAE में शुरू हुई जांच