Delhi Government Scheme: दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, ऐसे उठा सकेंगे इस योजना का लाभ

By अनन्या मिश्रा | Jan 25, 2025

दिल्ली की आप सरकार ने महिलाओं के हित के लिए सीएम महिला सम्मान योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1,000 रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरफ से इस योजना से जुड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने बताया कि अगर अगले विधानसभा चुनाव में आप पार्टी की सरकार बनती है, तो इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को 1000 रुपए की जगह 2,100 रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए इतना कुछ कर रही है।


पात्रता

जो महिलाएं टैक्सपेयर्स नहीं हैं।

वह महिलाएं जो किसी सरकारी योजना के तहत पेंशन नहीं पा रही हैं।

इस योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं की आयु 18 साल से कम होनी चाहिए।

दिल्ली का मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड होना जरूरी है।

सरकारी कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

सालाना आय तीन लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: AAP को अनुराग ठाकुर ने बताया महिला विरोधी, कहा- चुनाव में स्टंप और क्लीन बोल्ड हो जाएंगे केजरीवाल

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

पहचान प्रमाण पत्र – वोटर आईडी, आधार कार्ड,

आवास प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

शपथ पत्र


महिलाओं के लिए योजना

बता दें कि दिल्ली में कुछ समय बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार राज्य की जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए सीएम महिला सम्मान योजना शुरू की गई है। ऐसे में अगर दिल्ली में आप सरकार दोबारा बनती है, तो इस योजना में महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे।


फिलहाल इस योजना में महिला लाभार्थी को 1,000 रुपए देने का प्रावधान है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बस में यात्रा करना पहले ही फ्री कर दिया है। अब इस आर्थिक सहायता राशि योजना से भी सरकार ने महिलाओं को साधने का प्रयास किया है।

प्रमुख खबरें

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष

Ashish Limaye का कमाल: साधारण परिवार से आकर एशियाई गोल्ड जीतकर भारत को दी नई पहचान, घुड़सवारी का बढ़ा क्रेज़

Hardik Pandya का दोहरा अवतार: मैदान पर धमाकेदार वापसी, बाहर भी दिखाया संयम