शराब पीकर मारता था पति, पत्नी ने हैवान बनकर उतारा मौत के घाट और लाश के पास सो गई, बच्चों को भी दी खास हिदायत

By रितिका कमठान | Dec 20, 2022

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव में एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला ब्यूटी पार्लर में काम कर घर चलाती है।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के अपने पति द्वारा की जाने वाली मारपीट के कारण उसे मौत के घाट उतार दिया है। इस संबंध में पुलिस अधिक्षक ने बयान दिया कि मृतक वैवाहिक कार्यक्रमों में हलवाई का काम करता था। 15 दिसंबर को देर रात अतुल शराब पीकर घर आया और पत्नी को पीटने लगा। पति द्वारा पिटाई से परेशान होकर महिला ने पलंग का पाया उठाकर पति के सिर पर मार दिया। महिला के वार से पति बेहोश हो गया। इसके बाद महिला ने पति का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

जांच में पता चला है कि महिला ने पति की हत्या करने के बाद बच्चों को कहा कि पापा सो रहे है। उन्हें जगाना नहीं। रात भर महिला बच्चों और पति के साथ सोई। इसके बाद सुबह उठकर अपने काम पर ब्यूटी पार्लर चली गई और बच्चों को हिदायत देकर गई कि पापा को सोने दें। इसके बाद शाम को पार्लर से आने के बाद महिला ने रात में पति के शव को घर से बाहर निकाला और गेट पर फेंक कर सो गई। सुबह उठकर महिला ने उठकर हल्ला मचाया कि उसका पति शराब पीकर रात में मर गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।

 

पुलिस ने मौके का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम के साथ किया। पुलिस ने जांच के दौरान आस पड़ोस के लोगों का भी बयान लिया। इस मामले में सर्विलांस की मदद ली गई। पुलिस को पड़ताल में पत्नी पर शक होने के कारण उसे हिरासत में लिया। पत्नी अनु ने पुलिस को बताया कि वो गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसका पति शराब पीने का आदी था और रोज मारपीट करता था। पति की हरकतों से परेशान हो कर उसने पति को मौत के घाट उतार दिया और पूरी घटना को अंजाम दिया। दरअसल आरोपी पत्नी को संभावना थी कि उसका पति आमतौर पर शराब पीकर ऐसे गिर जाता था, तो वो इस हत्या के आरोप से बच जाएगी। मगर पुलिस की पड़ताल में ऐसा नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar