अब्दुल सत्तार की टिप्पणी को लेकर महिला नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात, जया बच्चन बोलीं- अपमान बर्दाश्त नहीं

By अंकित सिंह | Nov 14, 2022

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब बड़ा होता जा रहा है। आज विभिन्न दलों की महिला नेताओं ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। महिला प्रतिनिधिमंडल में शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी और समाजवादी पार्टी की नेता शामिल थीं। राज्यपाल से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने साफ तौर पर कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने बयान में जया बच्चन ने कहा कि आज हमने राज्यपाल से मुलाकात की है और जल्द ही हम राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अब्दुल सत्तार के सुप्रिया सुले पर दिए बयान ने लाया महाराष्ट्र की राजनीति में नया तूफान, NCP ने दर्ज कराई शिकायत, मंत्री के घर पर हुई तोड़फोड़

हालांकि, उन्होंने यह बात पर कहा कि शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे गुट के अब्दुल सत्तार फिलहाल महाराष्ट्र में कृषि मंत्री हैं। इससे पहले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार की राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता (राकांपा) नेता सुप्रिया सुले के खिलाफ कथित टिप्पणियों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की भी मांग की थी। वहीं, अब्दुल सत्तार के घर पर पथराव करने और नारेबाजी करने के मामले में 22 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह