Astrology Tips: महिलाओं को भूलकर भी नहीं साझा करनी चाहिए ये चीजें, वरना दांपत्य जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By अनन्या मिश्रा | Sep 10, 2025

अक्सर हम सभी दूसरों की सहायता के लिए अपनी कुछ चीजें लोगों को दान कर देते हैं। लेकिन अगर कोई सुहागन महिलाएं किसो को दान या फिर मदद के रूप में अपने सुहाग की चीजें देती हैं, तो उनके दांपत्य जीवन में मुश्किलें या समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में सुहागिन महिलाओं को अपने सुहाग से संबंधित कुछ चीजों को दूसरों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए, फिर वह आपका कितना ही करीबी क्यों न हो। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सुहाग से जुड़ी उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अन्य किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष पर इस तरह से करें पितरों की शांति के लिए पूजा, यहां जानिए श्राद्ध के नियम कायदे

बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें

मंगलसूत्र भी महिलाओं के सुहाग की एक जरूरी निशानी है। ऐसे में महिलाओं को अपना मंगलसूत्र कभी किसी को नहीं देना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं, तो आपके वैवाहिक जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुहागिन महिलाओं को दूसरी महिला की बिंदी नहीं लगानी चाहिए और खुद की लगाई हुई बिंदी किसी और को नहीं देनी चाहिए। बिंदी को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। अगर आप इसको किसी के साथ साझा करती हैं, तो इसका आपकी शादीशुदा जिंदगी पर प्रभाव पड़ सकता है।

भूलकर भी न करें ये गलती

बिछिया सुहागिन महिलाओं की एक अहम निशानी है। ऐसे में सुहागिन महिलाओं को अपने पैरों की बिछिया किसी और को नहीं देनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका सौभाग्य घट सकता है। इसी के साथ सुहागिन महिलाओं को अपनी चूड़ियां भी अन्य किसी को नहीं देनी चाहिए। फिर चाहे वह आपका कितना भी करीबी क्यों न हो। क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Sun Transit 2026: 15 जून से 6 राशियों को मिलेगा New Start, सूर्य देव बदलेंगे भाग्य

Bundelkhand Expressway पर भीषण हादसा, Jalaun में डंपर और मजदूरों की DCM में टक्कर, कई गंभीर

Commander in Chief वाली AI Photo, फिर Iran Deal पर बड़ा बयान, क्या हैं Donald Trump के इरादे?

Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज