हेमंत सोरेन के शासन में असुरक्षित महसूस कर रहीं झारखंड की महिलाएं :पूर्णिमा साहू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुत्रवधू और पहली बार विधायक बनीं भाजपा नेता पूर्णिमा साहू ने दावा किया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासन में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण राज्य की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

साहू इस साल के चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य अजय कुमार को 42,000 से अधिक मतों से हराकर राज्य विधानसभा के लिए चुनी गई थीं। दास 1995 से पांच बार इस सीट पर काबिज रहे।

साहू ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं, क्योंकि सोरेन सरकार के शासन में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण उनमें भय का माहौल है।’’

उन्होंने दावा किया कि झारखंड में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। साहू ने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है।

साहू ने दावा किया कि ‘मंईयां’ सम्मान योजना के तहत महिलाओं को झामुमो नीत सरकार द्वारा दिए गए 2,500 रुपये अभी तक लाभार्थियों के खातों में जमा नहीं किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत