दिल्ली-मुंबई नहीं, इस राज्य की महिलाऐं पीती हैं सबसे ज़्यादा शराब, सर्वे में आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

By प्रिया मिश्रा | Jun 13, 2022

शराब पीना सेहत के लिए कितना हानिकारक है, यह जानने के बावजूद लोग इसे पीने से गुरेज नहीं करते। जहां पहले के जमाने में सिर्फ पुरुष ही शराब का सेवन करते थे, वहीं अब महिलाएं भी इसका सेवन करने लगी हैं। भारत के कई  राज्यों में शराब की बिक्री कानूनी रूप से होती है। जिसके कारण शराब के सेवन का चलन बढ़ रहा है। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से शराब के सेवन को लेकर एक सर्वे करवाया गया। इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

सर्वे की रिपोर्ट में पता चला कि अन्य राज्यों में करीब 10% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। अगर छोटे राज्यों की बात की जाए तो मेघालय में 8.7 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। असम में करीब 44.8 प्रतिशत महिलाऐं तो तो ऐसी हैं जो हफ्ते में एक बार ही शराब का सेवन करती हैं। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 35 प्रतिशत है। वहीं, असम में 51.9 प्रतिशत पुरुष ऐसे हैं, जो हफ्ते में एक बार ही शराब पीते हैं. जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 40.7 प्रतिशत है।

हालांकि यह आंकड़े राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के हैं, जो 2015 -2016 में किए गए थे। इस सर्वे के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब का सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या 2.4 प्रतिशत है। वहीं, जम्मू कश्मीर में आंकड़ा 23 प्रतिशत, यूपी में 2.1 प्रतिशत, राजस्थान में 1.6 प्रतिशत, मिजोरम में 4.8 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 0.1 प्रतिशत, गुजरात में 5 प्रतिशत और बिहार में 6.9 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा