उत्तराखंड में दो जगह महिलाओं की रामलीला ने जीता दिल, हर किरदार निभाती हैं महिलाएं

By रितिका कमठान | Oct 04, 2022

भारत में सिनेमा की शुरुआत के समय एक दौर ऐसा था जब फिल्मों या मंच पर महिलाओं के किरदार पुरुष निभाया करते थे। उस दौर के उलट आज के समय में महिलाएं हर कार्य करने में निपुण है। यही कारण है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और हल्दवानी में ऐसी रामलीलाओं का मंचन हो रहा है जहां रामायण का हर करिदार पुरुषों द्वारा नहीं बल्कि महिलाओं द्वारा निभाया जा रहा है। महिलाओं द्वारा अभिनीत इस रामलीला की काफी चर्चा हो रही है। अपनी इस विशेषता के चलते ये रामलीला काफी बहुचर्तित हो गई है। 

जानकारी के मुताबिक हल्दवानी में हो रही रामलीला में पांचवीं कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक की बच्चियां रामायण के किरदार जैसे हनुमान, राम, लक्ष्मण, भरत जैसे मुख्य किरदार निभा रही है। नौवीं कक्षा में भावान श्री राम का किरदार निभाने वाली पूर्णिमा ने मीडिया से कहा कि, मेरा भाई रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाता था। उसी से प्रेरित होकर मैंने महिला रामायण के लिए ऑडिशन दिया, जिसके बाद मुझे राम का किरदार निभाने का मौका मिला। इस किरदार को निभाकर मैं काफी रोमांचित हूं। श्रीराम का किरदर निभाने से मुझे काफी नई बातें सीखने को मिली हैं, जो जीवन के लिए भी लाभदायक है।

महीने भर तक किया अभ्यास

वहीं पिथौरागढ़ में होने वाली रामलीला में भी हर किरदार महिलाओं द्वारा निभाया जा रहा है। यहां रावण का किरदार गृहणी नीमा उप्रेती द्वारा निभाया गया है। उन्होंने मीडिया को कहा कि रावण का किरदार निभाने के लिए चयन होना भगवान का ही आशीर्वाद है। बता दें कि महिला पात्रों में रामलीला को लेकर गजब का जोश देखने को मिलता है। इस रामलीला की तैयारी के लिए सभी महिला किरदारों ने पूरे एक महीने तक अभ्यास किया है। अपने किरदारों को बखूबी निभाने के लिए महिलाओं ने काफी मेहनत से तैयारी की है, जो मंचन के दौरान उनके अभिनय से प्रदर्शित होता है।

रामलीला के आयोजकों का कहना है कि अबतक रामलीला में पुरुष ही मंचन करते थे, मगर अब महिलाएं भी इसका मंचन करेंगी। ऐसे में एक मिथक भी टूटेगा की रामलीला में सिर्फ पुरुष पात्र ही किरदार बखूबी निभा सकते है। 

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh Birthday: 50 साल, UP CM से Defence Minister तक सत्ता के शिखर पर

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने किए 20 IAS अधिकारियों के तबादले, शुभा वर्मा नई श्रम आयुक्त

Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत