कोरोना वायरस के चलते महिलाओं ने स्थगित किया सीएए विरोधी धरना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

लखनऊ। सीएए और एनआरसी के खिलाफ राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक घंटा घर पर धरने पर बैठीं महिला प्रदर्शनकारियों ने कोरोना वायरस के मद्देनजर अपना धरना स्थगित कर दिया है। महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त को भेजे एक पत्र में कहा कि वे 66 दिन पुराना अपना धरना कोरोना वायरस के मद्देनजर अस्थाई रूप से स्थगित कर रही हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि सरकार की ओर से लगाया गया लॉकडाउन समाप्त होने के बाद वे पुनः घंटा घर पर वापस लौटेंगी। उल्लेखनीय है कि ये महिलाएं सीएए और एनआरसी के खिलाफ घंटाघर पर लगातार धरना दे रही थी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा