अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किसानों का साथ देने के लिए भारी तादाद में दिल्ली बॉर्डर पहुंचीं महिलाएं

By अंकित सिंह | Mar 08, 2021

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सब के बीच देश में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन भी लगातार जारी है। यह आंदोलन 100 से ज्यादा दिनों से चल रहा है जब देश के विभिन्न हिस्सों के किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। दिल्ली में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन किसानों का साथ देने के लिए भारी तादाद में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से महिलाएं पहुंच रही हैं। यह महिलाएं भी लगातार आज किसान आंदोलन अपनी भागीदारी प्रदर्शित कर रही हैं और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रही हैं। इसके अलावा कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंची महिलाएं एक दूसरे को मेहंदी लगाकर आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता दिखा रही हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस मेहंदी को इंकलाबी मेहंदी नाम दिया है।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी