बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती : राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किए जाने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।

इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी चरमपंथियों ने टोरंटो के स्वामीनारायण मंदिर पर भारत विरोधी भित्तिचित्र बनाया

लखीमपुर-खीरी में दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली दो बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले थे। परिवार वालों का आरोप है कि दोनों लड़कियों का अपहरण किया गया था।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल