एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई हिजाब पहनी तीन महिलाएं, नकाब हटा तो हर कोई रह गया दंग

By निधि अविनाश | Feb 18, 2022

इस समय हिजाब विवाद काफी बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कोई इसे पहनने की मांग को लेकर सड़को पर प्रदर्शन कर रहा है तो कोई इसे हटाने के पीछे पड़ा हुआ है। इसी बीच दुबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो काफी हैरान कर देने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई के एयरपोर्ट पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। तीनों महिलाओं ने नकाब पहना हुआ था लेकिन जब अधिकारियों ने नकाब उतारने के लिए कहा तो सबके होश उड़ गए। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमिरात (UAE) के दुबई एयरपोर्ट पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस और इमिग्रेशन ने इन तीनों महिलाओं को शक के निगाह में अरेस्ट किया था। तीनों ने सिर से लेकर पैर तक खुद को हिजाब से एक अरबी पोशाक में ढका हुआ था लेकिन जब अधिकारियों ने ने उन तीनों के नकाब उतारे तो अंदर से तीन अश्वेत पुरुष बाहर निकले। यह देखकर हर कोई दंग रह गया।

इसे भी पढ़ें: पंजशीर घाटी में कुछ बड़ा होने वाला है! तालिबानी लड़ाकों के साथ PAK स्नाइपर्स ने की घुसपैठ

जानकारी के अनुसार, नाइजीरिया के 3 पुरूष गैरकानूनी ढंग से दुबई में घुस गए थे और उन्होंने खुद को महिलाओं की तरह तैयार कर लिया था। तीनों ने चेहरे पर स्किन कलर का पेंट लगाया था और पूरे बदन को ढक लिया था। सच्चाई किसी को पता नहीं चले इसके लिए तीनों अरबी महिलाओं की तरह तैयार हुए थे। साउथ अफ्रीका के न्यूज स्टेशन काया 959 के अनुसार, तीनों लोग अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने और ज्यादा पैसे कमाने के लिए दुबई आए थे। उन्हें पता चला था कि दुबई में लोग काफी पैसा कमाते हैं तो उन्होंने भी अपनी किस्मत आजमाने का सोचा। जानकारी के लिए बता दें कि, दुबई में कड़े कानून होने के कारण इन तीनों को काफी कड़ी सजा सुनाई जा सकती है। दुबई के कानून के मुताबिक, अगर कोई किसी दूसरे की नकल करता है या किसी का अपमान करता है तो उसे 3 साल की कड़ी सजा सुनाई जाती है। साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ता है। सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान हो रहे कि अगर तीनों को नकली भेष बनाकर ही जाना था तो पूरा बुर्का क्यों नहीं पहना।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी