जम्मू-कश्मीर में महिलाओं को घर-घर मिलेगी डिजिटल बैंकिंग सुविधा, डिजी सखी योजना शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में घर-घर डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने के लिये मंगलवार को ‘एक ग्राम पंचायत-एक डिजि-पे सखी’योजना की शुरूआत की।आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। मिशन की शुरूआत पंपोर स्थित जम्मू कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान में की गई। शुरू में डिजि-पे सुविधा केंद्रशासित प्रदेश के 2,000 दूरदराज गांवों में उपलब्ध करायी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पंजाब कें कृषि विभाग ने धान की पराली के प्रबंधन को करीब 31,000 मशीनों की मंजूरी दी

पहले चरण में जम्मू कश्मीर के स्वयं सहायता समूह से 80 महिलाओं को डिजि- पे सखी के रूप में चुना गया है। इस मौके पर उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डिजि-पे सखियों के बीच 80 आधार से संबद्ध भुगतान प्रणालीवितरित की। उन्होंने सतत कृषि और पशुधन प्रबंधन पर कृषि सखी और पशु सखी के लिए एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।

प्रमुख खबरें

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड

गोकुल डेरी में निदेशक नियुक्ति पर Rahul Gandhi का वार, फडणवीस ने फैसले को बताया कानून सम्मत

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav