जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना की महिला क्रिकेट लीग को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

उभरती महिला क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ाने के लिए भारतीय सेना ने शनिवार को यहां एक महिला क्रिकेट लीग शुरू की जिसमें घाटी से 12 टीमें भाग ले रही हैं। लीग की देखरेख कर रहे कर्नल मनोज डोबरियाल ने कहा कि महिला लीग सेना की सद्भावना परियोजना के तहत आयोजित की जा रही है और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कर्नल डोबरियाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ महिला क्रिकेट लीग शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। लीग में बारह टीमें भाग ले रही हैं। इसमें से तीन टीमें श्रीनगर से हैं जबकि बाकी टीमें कश्मीर के अन्य जिलों से हैं।’’

महिलाओं को क्रिकेट और अन्य खेल आयोजनों में हिस्सा लेते देख कर अच्छा लग रहा है।’’  शोपियां स्ट्राइकर्स का प्रतिनिधित्व कर रही क्रिकेटर ताबिन तारिक ने कहा कि लीग में उन्हें अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘पहले ऐसे आयोजन नहीं होते थे। लेकिन अब यहां महिलाओं को काफी मौके मिल रहे हैं। मैं उत्साहित हूं और महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़कर मौकों का फायदा उठाना चाहिए।’’ कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि लीग में भाग लेने वालों को उनके गृह नगरों में ‘रोल मॉडल (आदर्श)’ के रूप में देखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत