Women's Wellness Secret: 30 के बाद शरीर के इन 2 अंगों पर करें Tapping, Health पर होगा Magic

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 21, 2026

हेल्दी रहने के लिए हम सभी क्या-क्या नहीं करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। जब महिलाओं की हेल्थ की बात आती है, तो सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि ज्यादातर महिलाएं खुद नहीं जानती हैं कि उन्हें किस तरह से अपने हेल्थ का ध्यान रखना है। शरीर के किस अंग की किस तरह देखभाल करनी है और कौन-सी वो छोटी बातें हैं, जो उनकी सेहत बिगाड़ सकती हैं। उम्र बढ़ने के साथ सेहत का ख्याल रखना जरुरी हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं को 30 उम्र के बाद शरीर के दो खास हिस्सों पर टैपिंग करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए आपको इन फायदों के बारे में बताते हैं।

  - हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि 30 की उम्र के बाद यदि आप हल्के हाथों से रोजाना चेस्ट पर टैपिंग करती हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इससे ऑक्सीजन फ्लो में सुधार होता है और ब्रीदिंग क्वालिटी भी बेहतर होती है।

 - ऐसा करने से नर्वस सिस्टम शांत होता है और तनाव भी दूर होता है। छाती पर हल्के हाथों से टैपिंग करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।

 - 30 की उम्र के बाद इस तरह टैपिंग करने से शरीर रिलैक्स होता है और हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।

 - सोने पहले अगर आप यह करते हैं, तो नींद में भी सुधार आता है। इससे सीन की जकड़न भी दूर होती है।

 - एक्सपर्ट का कहना है कि 30 की उम्र के बाद पेल्विक एरिया में टैपिंग करना भी जरुरी है। इससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ में भी सुधार होता है। पेल्विक एरिया में टैपिंग करने से रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो में सुधार होता है और फर्टाइल हेल्थ को भी बेहतर करता है।

- इससे कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होता है और हिप्स के भारीपन की समस्या से भी राहत दिलाता है।

- इसके साथ ही यह पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करता है और शरीर के हार्मोन को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।

 - टैपिंग करने के लिए आराम से बैठ जाएं या खड़ी हो जाएं। 2-3 उंगलियों से पेल्विक एरिया के आस-पास टैपिंग करें और गहरी सांस लें और छोड़ें। रोजाना 2 मिनट ऐसा करना है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Encounter | दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 26 राउंड फायरिंग में 2 अपराधी घायल

Brazil Presidential Election: लूला और Flavio Bolsonaro में मुकाबला, 25 अक्टूबर को दूसरा दौर

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma