2025 ODI World Cup का फुल शेड्यूल, जानें कब और किससे भिड़ेगी भारतीय महिला टीम?

By Kusum | Aug 11, 2025

अगामी महिला वनडे वर्ल्ड कप के 13वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा, मुकाबले भारत और श्रीलंका के कुल 5 मैदानों में खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप का पहला मैच 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिमें 28 मुकाबले लीग स्टेज में खेले जाएंगे। घरेलू कंडीशन में खेल रही टीम इंडिया के पास ये वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका होगा। 

टीम इंडिया 30 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के साथ मैच से करेगी। दूसरा मैच 5 अक्तूबर को पाकिस्तान और उसके बाद तीसरी भिड़ंत 9 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के साथ होगी। 12 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान मैच देखने लायक होगा। वहीं 19 अक्तूबर को उसे इंग्लैंड से भिड़ना होगा। भारत और न्यूजीलैंड मैच 23 अक्तूबर और टीम इंडिया का आखिरी लीग मैच 26 अक्तूबर को बांग्लादेश के साथ होगा। 

30 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका

5 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान

9 अक्टूबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

12 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

19अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड

23 अक्टूबर- भारत नाम न्यूजीलैंड

26 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

इसके अलावा सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल सेमीफाइनलिस्ट टीमों के आधार पर होगा। पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। फाइनल के लिए भी अभी वेन्यू तय नहीं है क्योंकि बेंगलुरु या कोलंबो में से किसी एक शहर में खिताबी भिड़ंत होगी। 

वहीं भारत की महिला क्रिकेट टीम अब तक वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 1973 से लेकर अब तक कुल 12 बार महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जा चुका है। जहां भारतीय महिला टीम महज 2 बार ही फाइनल तक पहुंची है। टीम इंडिया 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंची थी। 

प्रमुख खबरें

श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल, शम्मी सिल्वा के साथ पूरे बोर्ड ने दिया इस्तीफा

हरदोई से PM Modi का बड़ा ऐलान- BJP 5 राज्यों में बनाएगी जीत की Hat-trick

Bengal Election में भारी बवाल: Suvendu Adhikari को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

हैलोवीन से पहले दहलाने आ रही है Verity! Anne Hathaway और Dakota Johnson की थ्रिलर का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीज़र आउट