Women's World Cup: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में, स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने किया धमाका

By Ankit Jaiswal | Oct 25, 2025

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराकर महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। बता दें कि यह भारत का टर्नअराउंड रहा हैं, क्योंकि टीम टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन हार का सामना कर चुकी थी और टूर्नामेंट की शुरुआत में ही टीम को पसंदीदा टीमों में रखा गया था।

गौरतलब है कि मंधाना और रावल ने पहले विकेट के लिए 212 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जिससे भारत ने 49 ओवर में 340/3 का स्कोर बनाया, जो महिला विश्व कप में अब तक का उनका सर्वोच्च स्कोर हैं। बारिश के कारण लक्ष्य को 44 ओवर में 325 रन कर दिया गया, और भारत ने 271/8 रन बनाकर मैच जीत हासिल किया। मंधाना को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया, हालांकि उन्होंने कहा कि प्रतिका इस पुरस्कार की पूरी तरह हकदार थीं।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी पूरे टीम की जमकर तारीफ की और कहा कि जीत की जिम्मेदारी स्मृति और प्रतिका ने बखूबी निभाई। उन्होंने कहा कि घर में खेलते हुए हमेशा अधिक उम्मीदें होती हैं, लेकिन इस मैच में टीम ने प्रेशर को खुशी में बदलकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टूर्नामेंट को निराशाजनक बताया और कहा कि उनके लिए यह कठिन समय रहा, क्योंकि टीम को लक्ष्य तक पहुंचने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में