By Kusum | Oct 15, 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर रविवार को विशाखापत्तनम में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस के पांच प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस दौरान 330 रनों का लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से हराया था।
वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गलती और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर ली है। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं थी। मैदानी अंपायर सू रेडफर्न और निमाली पेरेरा के साथ-सात तीसरे अंपायर किम कॉटन और चौथे अंपायर जैकलीन विलियम्स ने भारतीय टीम पर चार्ज लगाया।