Alia Bhatt Birthday: रोमांटिक से एक्शन तक हर किरदार में आलिया भट्ट ने जीता दर्शकों का दिल, आज मना रही 32वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Mar 15, 2025

बॉलीवुड की फेमस अदाकाराओं में शुमार आलिया भट्ट आज यानी की 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती है और अभिनय की प्रतिभा उनको विरासत में मिली है। हालांकि आलिया को फिल्में पाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी, लेकिन फिल्मी दुनिया में अपनी जगह उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर बनाई है। महज 19 साल की उम्र में ही आलिया भट्ट  ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री आलिया भट्ट के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

आलिया भट्ट का जन्म महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर 15 मार्च 1993 को हुआ था। इनके पिता महेश भट्ट फेमस फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं। वहीं आलिया ने भी साल 1999 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'संघर्ष' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया था।

फिल्मी करियर

साल 2012 में आलिया भट्ट को करण जौहर ने लॉन्च किया था। उनकी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी। इस फिल्म से ही आलिया ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। आलिया ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने हाइवे, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, गलीबॉय, डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, राजी, ब्रह्मास्त्र और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों में काम किया है।

रणबीर से प्यार और शादी

आलिया भट्ट की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वह कपूर खानदान की बहू हैं। आलिया ने साल 2022 में अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी। रणबीर और आलिया की लव स्टोरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से शुरू हुई थी। वहीं साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली और फिर नवंबर 2022 में कपल ने पहली संतान के रूप में बेटी राहा का वेलकम किया था।

प्रमुख खबरें

Gael Monfils ने 40वें जन्मदिन पर रचा इतिहास, US Open के दूसरे दौर में पहुंचे

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे

Banke Bihari Temple Mangla Aarti: जन्माष्टमी पर रात 1:45 बजे होंगे दर्शन, High Power Committee ने जारी किए Passes

PCR Vehicle में शराब की बोतल दिखने पर Delhi Police का हेड कांस्टेबल निलंबित, चालक पर भी कार्रवाई