'भारत की विकास यात्रा में ये एक अद्भुत कालखंड', PM Modi बोले- देव काज और देश काज तेजी से हो रहा है

By अंकित सिंह | Feb 22, 2024

गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 48,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी की अपने गृह राज्य की यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लोकसभा चुनावों से पहले हो रही है, जो अप्रैल और मई में होंगे। परियोजना के शुभारंभ से पहले, पीएम मोदी ने 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में भाग लिया और गुजरात के तरभ में वलीनाथ महादेव मंदिर में पूजा और दर्शन किए। उन्होंने कहा कि आज से ठीक एक महीने पहले 22 जनवरी को मैं अयोध्या में प्रभु राम के चरणों में था। वहां मुझे प्रभु रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उसके बाद 14 फरवरी (वसंत पंचमी) को अबु धाबी में खादी देशों के पहले हिंदू मंदिर के लोकार्पण का मुझे अवसर मिला। अभी 2-3 दिन पहले मुझे उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास का भी मौका मिला। अब आज मुझे यहां तरभ में इस भव्य, दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मोदी ने कहा कि आज देश सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चल रहा है। ये भावना हमारे देश में कैसे रची-बसी है, इसके दर्शन भी हमें वालीनाथ धाम में होते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का लक्ष्य, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े देशवासी का भी जीवन बदलना है। इसलिए एक तरफ देश में देवालय भी बन रहे हैं और करोड़ों गरीबों के पक्के घर भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने गुजरात में विकास के साथ-साथ विरासत से जुड़े स्थानों की भव्यता के लिए भी काम किया है। दुर्भाग्य से आजाद भारत में लंबे समय तक विकास और विरासत के बीच टकराव पैदा किया गया। इसके लिए अगर कोई दोषी है, तो वही कांग्रेस है जिन्होंने दशकों तक देश पर शासन किया।

इसे भी पढ़ें: 'अमूल जैसा कोई नहीं', Gujarat में बोले PM Modi- भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़ महिलाशक्ति है

अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने सोमनाथ जैसे पावन स्थल को भी विवाद का कारण बनाया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने पावागढ़ में धर्मध्वजा फहराने की इच्छा तक नहीं दिखाई। ये वही लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक मोढ़ेरा के सूर्य मंदिर को भी वोटबैंक की राजनीति से जोड़कर देखा। ये वही लोग हैं, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए, उनके मंदिर निर्माण को लेकर रोड़े अटकाए। और आज जब जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है, जब पूरा देश इससे खुश है तो भी नकारात्मकता को जीने वाले लोग नफरत का रास्ता छोड़ नहीं रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मोदी जो संकल्प लेता है, वो पूरे करता है!

प्रमुख खबरें

Aditya Roy Kapur की नई फिल्म में हुई हीरोइन की एंट्री, इस साउथ एक्ट्रेस संग बनेगी जोड़ी

Career Tips: क्या अमेरिका में पहले साल कर सकते हैं Part-Time Job? भारतीय छात्र समझें USCIS गाइडलाइन्स

Vanakkam Poorvottar: Delimitation से लेकर Cauvery तक... दक्षिण की बड़ी चिंताओं पर Amit Shah की बैठक में निकला समाधान का रास्ता!

Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals