अद्भुत जीत, लोगों ने राजे-रजवाड़ों, वंशवाद और जातिवाद की राजनीति को खारिज किया: जेटली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बृहस्पतिवार को भाजपा नीत राजग की लोकसभा चुनाव में जीत को ‘अद्भुत जीत’ बताया और कहा कि लोगों ने रजवाड़ों, परिवारों और जातिवादी दलों को खारिज कर दिया है। 17वीं लोकसभा के चुनावों की मतगणना के रुझानों के मुताबिक भाजपा नीत राजग, केंद्र में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगा।

जेटली ने ट्विटर पर लिखा है कि विपक्षी दलों ने फर्जी मुद्दों को उठाया जो काम नहीं आए और अंतिम परिणाम ‘एक्जिट पोल’ के अनुमानों केही अनुरूप है।

उन्होंने लिखा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, सभी राजग और भाजपा कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव में इस अद्भुत जीत के लिये बधाई। विकास के पथ पर अग्रसर भारत राजे-रजवाड़ों, परिवारोंऔर जाति आधारित दलों को अस्वीकार करता है।’’

इसे भी पढ़ें: गुरू की नगरी में पुरी के सामने स्थानीय कांग्रेसी की चुनौती

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!