श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बनारस में लौटा लकड़ी के खिलौना का व्यापार, मांग में बढ़ोतरी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2022

वाराणसी। बनारसी लकड़ी के खिलौनों की अपनी ख़ास पहचान है। इसकी मांग पूरी दुनिया में है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद लकड़ी पर उकेरे गए श्री काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल बनारस आने वाले सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। लोग धाम के मॉडल को घर में रखने के लिए खरीद रहे है। वहीं उपहार में देने के लिए भी इस मॉडल की कॉरपोरेट मांग बढ़ी है। लकड़ी के खिलौने बनाने वाले कारीगर बिहारी लाल अग्रवाल और अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और इसके प्रचार-प्रसार का फायदा वाराणसी के लकड़ी के खिलौना उद्योग को सबसे ज्यादा मिल रहा है। इसकी ‘डिमांड’ बाहर से भी आ रही है। और बनारस आने वाला पर्यटक भी इसे खरीद कर ले जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: युवाओं में कौशल और तकनीकी गुणवत्ता की कोई कमी नहीं है, सच यह है कि रोजगार के अवसरों की कमी है 

वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से वाराणसी में लकड़ी के खिलौना उद्योग में बनने वाले श्री काशी विश्वनाथ धाम के मॉडल की मांग ज्यादा आ रही है। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की परंपरागत पुश्तैनी उद्योग के उत्पादों को उपहार में देने की अपील से भी इसकी बिक्री बढ़ी है, जिससे इस उद्योग से मुंह मोड़ चुके लोग फिर से इससे जुड़़ रहे हैं। इससे बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू