भाजपा मुख्यालय में निर्माण कार्य रोकने के लिए आदेश जारी, एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना : गोपाल राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2022

 नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में काम बंद करने का नोटिस जारी किया और शहर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर निर्माण और विध्वंस कार्य पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने के लिए निजी फर्म लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मंत्री जब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के एक निर्माण स्थल का निरीक्षण कर लौट रहे थे तब उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने भाजपा मुख्यालय में निर्माण कार्य देखा। राय ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों का कहना है कि कार्य भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय से संबंधित है। यह सीएक्यूएम के आदेशों का उल्लंघन है। हमने वहां पर काम रोकने का आदेश जारी कर निर्माण एजेंसी ‘लार्सन एंड टुब्रो’ पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।’’

इसे भी पढ़ें: मोरबी पुल हादसा : चिनफिंग ने राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शोक संदेश, कहा- समाचार सुनकर ‘स्तब्ध’ हूं

पहली बार 2017 में लागू किया गया ‘ग्रेप’ स्थिति की गंभीरता के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण रोधी उपायों का एक सेट है। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता को चार विभिन्न चरणों में वर्गीकृत किया गया है- स्टेज 1 - खराब (वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201-300); चरण 2 - बहुत खराब (एक्यूआई 301-400); चरण 3 - गंभीर (एक्यूआई 401-450); और चरण 4 - अति गंभीर (एक्यूआई 450 से अधिक)।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा