मां के लिए किया फिल्म ‘‘लॉयन’’ में काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2016

लॉस एंजिलिस। भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ने कहा कि उनके जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव उनकी मां का है और उन्हीं के लिए वह फिल्म ‘‘लॉयन’’ करना चाहते थे। ‘‘लॉयन’’ की प्रशंसा आलोचकों ने भी की है। यह फिल्म एक युवा लड़के सारू ब्रियरली की सच्ची कहानी पर आधारित है जो कोलकाता के एक रेलवे स्टेशन पर अपने भाई और मां से बिछड़ जाता है और घर से एक हजार मील दूर पहुंच जाता है। 

वर्ष 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर से अपनी फिल्मी पारी की शुरूआत करने वाले पटेल ने सारू की भूमिका निभाई है जिसे ऑस्ट्रेलिया की एक महिला गोद ले लेती है। इनमें उनकी मां की भूमिका निकोल किडमैन ने निभाई है और भारतीय मां की भूमिका में प्रियंका बोस हैं। इसका निर्देशन ग्रेथ डेविस ने किया है और यह 25 नवंबर को रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई