राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में कारीगरों ने शुरू किया कार्य

By सत्य प्रकाश | Sep 02, 2021

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर लगातार गतिविधियां तेज हो गई है। जहां परिसर में नींव भराई का कार्य पूरा हो गया है। तो वही मंदिर निर्माण कार्यशाला में भी हलचल तेज हो गई हैं। राजस्थान के जयपुर से आए 8 कारीगरों ने कार्यशाला का कार्यभार संभाल लिया है।

इसे भी पढ़ें: विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर का प्रिंट तैयार होने के बाद भूतल के पत्थरों को लगाए जाने का कार्य किया जाएगा इसके लिए 15 वर्ष से कार्यशाला में तराशे गए पत्थर रखे हुए हैं जिसमें अभी बहुत से पत्थरों पर किए गए नक्काशी का कार्य भी अधूरा है उन्हें पूरा किए जाने के लिए 8 कारीगर लगाए गए हैं जब यह कार्य तेजी से शुरू होगा तो और भी कारीगरों को लगा दिया जाएगा वही राजस्थान के बंसी पहाड़पुर से निकलने वाले पत्थरों को राजस्थान के कार्यशाला से ही तैयार करने का का कार्य प्रारंभ होगा जिसके बाद उन पत्थरों को अयोध्या लाने का कार्य किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता