Fatehpur में फैक्टरी की जर्जर दीवार गिरने से मलबे में एक मजदूर की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सौरा में मंगलवार को जल निकासी के लिए नाले की खुदाई करते समय एक फैक्टरी की जर्जर दीवार ढह जाने से उसके मलबे में पांच मजदूर दब गए, जिसमें एक की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसी दौरान बंद पड़ी शारदा स्टील फैक्टरी की जर्जर दीवार ढह गई जिसके मलबे में पांच मजदूर दब गए। उन्होंने बताया कि मलबे में दबने से लखीमपुर खीरी के मजदूर राजेंद्र (45) की मौके पर मौत हो गई, जबकि सीतापुर जिले के कल्लू (18), संदीप (32), कुन्नू (28) और कुलदीप (18) का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि नाले की खुदाई और निर्माण का काम लखनऊ की एक निर्माण कंपनी को मिला हुआ है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में फंसे असम के लोगों की मदद में जुटी सरकार: Himanta Biswa Sarma

Xi Jinping ने Nepal Tibet Floods पर बुलाई अहम बैठक, राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

केवल Digitization सुधार नहीं, Sanjeev Sanyal ने India की Economic Growth के लिए शासन सरलीकरण पर दिया जोर

MOTN Survey: PM की रेस में Abhijeet Dipke ने Arvind Kejriwal को पछाड़ा, बढ़ी CJP की ताकत