चपरासी का काम करके पूरी की पढ़ाई और फिर रामानंद सागर ने बनायी ऐतिहासिक 'रामायण'

By रेनू तिवारी | Dec 29, 2020

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' को एक बार फिर से प्रसारित किया गया। रामायण को लोगों ने इतना पसंद किया किया कि दूरदर्शन के इतिहास को बदल कर रख दिया। पहली बार दूरदर्शन की टीआरपी ने सभी चैनलों को पीछे छोड़ दिया। लॉकडाउन के दौरान लोग काफी लोग अपने परिवार के साथ घर पर थे। ऐसे में रामायण- महाभारत ने फिर से बचपन की याद दिला दी। 

इसे भी पढ़ें: कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेता विक्रांत मेस्सी का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक 

इसके अलावा रामायण की दूसरी 'सच्चाई' इसकी कास्ट थी। रामायण के पात्र भले ही इस शो के बाद फिल्मों में सफल न रहे हो लेकिन जिस इमानदारी से और सच्चाई से कास्ट ने अभिनय किया था, ये चीज आज किरदारों में नजर नहीं आती। उस समय कोई तकनीक नहीं थी लेकिन नकली ग्राफिक्स के बाद भी रामायण पूरी तरह से असली थी। इसका पूरा क्रेटिड निर्देशक और कलाकारों पर जाता है। रामानंद सागर का शानदार निर्देशन और कलाकारों का साथ इस ऐतिहासिक शो को अनमोल बनाता है। 

इसे भी पढ़ें: निकाह के दिन अपने पति का गौहर खान ने खुद किया मेकअप, शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल 

रामानंद सागर कौन थे? 

रामानंद सागर (29 दिसंबर 1917 - 12 दिसंबर 2005 ) का असली नाम  चंद्रमौली चोपड़ा था। मां के निधन के बाद चंद्रमौली को उनके मामा ने गौद ले लिया था जहां उनका नाम रामानंद सागर पड़ गया। मामा ने गौद तो ले लिया था लेकि इसके बावजूद उनका जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा। रामानंद सागर को पढ़ने लिखने का काफी  शौख था। वह बहुत अच्छा लिखते थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए चपरासी से लेकर साबुन बेचने तक का काम किया। इन छोटे-मोटे कामों से वह जो कमाने उससे अपनी पढ़ाई करते थे। अपनी पढ़ाई पूरा करने के बाद वह  एक भारतीय फिल्म निर्देशक बने। वह रामायण टेलीविजन श्रृंखला बनाने के लिए सबसे प्रसिद्ध हैं, जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय महाकाव्य का 78-भाग का टीवी रूपांतरण है, जिसमें अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने सीता के रूप में अभिनय किया था।  इस टीवी धारावाहिक को तब पूरे देश में व्यापक रूप से देखा और पसंद किया गया था। भारत सरकार ने उन्हें 2000 में पद्म श्री के नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। 

प्रमुख खबरें

Chess की दुनिया में 17 साल के अश्वत का कमाल, फाइनल जीतकर बने भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान