इंदौर में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की 30 और 31 को कामकाजी बैठक

By दिनेश शुक्ल | Jan 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली कामकाजी बैठक 30 एवं 31 जनवरी 2021 को इंदौर में आयोजित की गयी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव  विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि बैठक 30 जनवरी को सायंकाल प्रारंभ होगी और 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। जिसमें संगठन से जुड़े कामों को लेकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बताया जाएगा। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और उनके कार्यों के विषम में बताते हुए आगामी रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत