By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 14, 2026
बरसात के मौसम के बाद मच्छरों का आंतक चरम सीमा पर होता है। कमरे की लाइट बंद करने के बाद भी कान के पास भिनभिनाहट और मच्छरों का काटना सोने नहीं देता है। लोगों का मानना होता है कि कमरे की रोशनी देखकर मच्छर अंदर आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हर एक दिन आपकी आदत मच्छरों को सीधा न्योता देती है। घर में वर्कआउट करने की आदत और मच्छरों के कनेक्शन की। आइए मच्छरों के अचानक बढ़ने की वजह वर्कआउट कैसे है, आइए आपको बताते हैं।
आपने देखा होगा कि मच्छर अक्सर लाइट या बल्ब के आसपास मंडराते हैं। लेकिन वे रोशनी के कारण नहीं आते हैं। मच्छरों को चार चीजें अपनी तरफ खींचती है-
कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) गैस
शरीर की गर्मी (Body Heat)
पसीने की गंध (Body Odour)
जमा हुआ पानी (Standing Water)
इस लेख में हम आपको बताते हैं, यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन की एक्सपर्ट के मुताबकि, गर्मियों के दौरान मच्छरों का प्रजनन काल तेज होता है। गंदे नाले ही नहीं, बल्कि गमले या बाल्टी में जमा थोड़े से पानी में भी ये आसानी से अंडे दे सकते हैं।
घर में वर्कआउट करने की आदत और मच्छरों का कनेक्शन
यदि आप शाम के समय घर के अंदर एक्सरसाइज योग करते हैं और खिड़कियां खुली रहती हैं, तो आप अनजाने में मच्छरों को आमंत्रित कर रहे हैं। मच्छरों इंसानों को देखकर नहीं बल्कि अपनी सूंघने की क्षमता के अनुसार आते हैं। दरअसल, जब आप वर्कआउट करते हैं, तो शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जो मच्छरों के लिए सिग्नल का कार्य करते हैं।
भारी सांसें और CO₂ का उत्सर्जन
वर्कआउट करते समय सांसे काफी तेज चलती है, जिससे सामान्य की तुलना में कई गुना अधिक कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है। मच्छरों CO₂ की गंध को दूर से ही पहचान लिया जाता है।
शरीर का तापमान बढ़ना
जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो बॉडी टेम्परेचर बढ़ता है। मच्छर गर्म शरीर की ओर तेजी से आकर्षित होते हैं।
पीसने में लैक्टिक एसिड
पसीने में लैक्टिक एसिड और अमोनिया जैसे तत्व पाए जाते है। वर्कआउट के बाद पसीने की गंध मच्छरों की तुरंत अपनी तरफ खींच लेते हैं।
वर्कआउट के लिए सही समय का चुनाव कैसे करें?
इसके लिए आप कभी भी शाम को समय वर्कआउट नहीं करें। इस दौरान मच्छर हमला सबसे ज्यादा करते हैं। इसके जगह आप दोपहर या सुबह के समय वर्कआउट करें।
मच्छरों से बचने के उपाय
- घर की खिड़कियों पर जाली लगाएं, जिससे वेंटिलेशन बना रहे और मच्छर अंदर न आ सकें।
- वर्कआउट के दौरान पंखा चलाकर रखें, क्योंकि तेज हवा में मच्छर आसानी से उड़ नहीं पाते हैं।
- जब एक्सरसाइज खत्म हो जाए, तो तुरंत नहाएं। जिससे शरीर से पसीना और लैक्टिक एसिड साफ हो जाए।
- वर्कआउट के समय हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे क्योंकि गहरे रंग मच्छरों को ज्यादा आकर्षित न करें।
- बालकनी में गमलों की प्लेटों और बंद नालियों में पानी जमा न होने दें।