World Athletics Championships: Neeraj Chopra ने पहले ही थ्रो में किया फाइनल के लिए क्वालीफाई, 84.85 दूर फेंका भाला

By Kusum | Sep 17, 2025

टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ी एक्शन में दिखे। इस दौरान मेंस जेवलिन थ्रो क्वालीफिकेशन राउंड में भारत के स्टार नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

इस दौरान नीरज लय में दिख रहे हैं। भारतीय सुपर स्टार की भिड़ंत अब फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम से होने की उम्मीद है। इन दोनों एथलीट्स को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। टोक्यो के मैदान पर एक बार फिर इतिहास लिखने का वक्त करीब है। वहीं इस इवेंट के लिए नीरज चोपड़ा को वाइल्ड कार्ड मिला था, वह डायमंड लीग चैंपियन जर्मनी के जूलियन वेबर के साथ ग्रुप ए में हैं। 

बता दें कि, टोक्यो का ये वही स्टेडियम में है जहां नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड जीता था। नदीम ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर का अविश्वसनीय थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। जबकि नीरज 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक पर रहे थे। मौजूदा चैंपियन नीरज अगर यहां खिताब बचाने में कामयाब होते हैं तो वह इतिहास में सिर्फ तीसरे एथलीट बन जाएंगे जिन्होंने भाला फेंक वर्ल्ड खिताब को डिफेंड किया हो। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण