विश्व बैंक श्रीलंका को आपातकालीन सहायता देने को तैयार: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2022

कोलंबो/वाशिंगटन|  विश्व बैंक श्रीलंका को आपातकालीन सहायता देने और देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बीच कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने को तैयार है। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को विश्व बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी गई।

कोलंबो गजट ने बुधवार को बताया कि विश्व बैंक के उपाध्यक्ष हार्टविग शेफर ने मंगलवार को वाशिंगटन में श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी के साथ बातचीत की। साबरी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक वसंत बैठकों के लिए अमेरिका में हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि साबरी और शेफर ने आर्थिक संकट को दूर करने के उपायों, स्थिरीकरण के लिए मदद और कमजोर वर्गों की रक्षा करने पर चर्चा की।

शेफर ने कहा कि विश्व बैंक गरीबों और कमजोर लोगों पर संकट के प्रभाव को लेकर अत्यधिक चिंतित है और दवाओं, स्वास्थ्य संबंधी आपूर्ति, पोषण तथा शिक्षा के लिए आपातकालीन मदद देने को तैयार है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी