विश्व बैंक अगले पांच वर्षों में हरियाणा को पिछले 50 साल के बराबर वित्तीय सहायता देगा: अधिकारी

By Prabhasakshi News Desk | Nov 30, 2024

चंडीगढ़ । विश्व बैंक अगले पांच वर्षों में हरियाणा को पिछले 50 वर्षों के बराबर वित्तीय सहायता देगा। विश्व बैंक के भारत में निदेशक ऑगस्टे तानो कौमे ने यह जानकारी दी। उन्होंने यहां राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सरकारी प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान शिक्षा, वायु गुणवत्ता प्रबंधन और परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की। विश्व बैंक की टीम ने यहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक अलग बैठक की।

आगामी वित्तपोषण के बारे में कौमे ने कहा, हमने पिछले 50 वर्षों में जितना वित्तपोषण दिया है, अगले पांच वर्षों में उतना ही देंगे.... मैं इस बात को लेकर काफी उत्साहित हूं कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने में हरियाणा की बड़ी भूमिका के लिए हम मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा को ऋण के रूप में सीधे दिए गए एक अरब डॉलर के अलावा राज्य को विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित अखिल भारतीय परियोजनाओं से भी लाभ हुआ है। सैनी ने एक बयान में कहा कि राज्य जल्द ही विश्व बैंक की सहायता से एक वैश्विक कृत्रिम मेधा (एआई) केंद्र बनेगा।

प्रमुख खबरें

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Commonwealth Games 2026 में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, आस्ट्रेलिया शीर्ष पर

पीओके elections: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान समाप्त

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी बढ़ाएगी जांच का दायरा