World Cancer Day 2025: हर साल 04 फरवरी को मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Feb 04, 2025

पूरी दुनिया में हर साल 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने और इस गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी फैलाने के साथ इस बीमारी से लड़ने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयासों को मजबूत करने का मौका है। कैंसर दुनिया में मौत के बड़े कारणों में से एक है। इसके बढ़ते मामले इस दिन के महत्व को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक करना है, बल्कि इसके इलाज, बचाव और रोकथाम के लिए प्रयासों को बढ़ावा देना है।

विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत 04 फरवरी 2000 को हुई थी। यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल ने इसकी स्थापना की थी। यह कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। UICC ने इस दिन को मनाए जाने का फैसला किया। जिससे दुनिया भर में इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाई जा सके। वहीं कैंसर जैसी बीमारी से निपटने के लिए वैश्विक लेवल पर एकजुटता दिखाई जा सके।

उद्देश्य

विश्व कैंसर दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना है। इस दिन जागरुकता बढ़ाना, संगठनों, सरकारों और व्यक्तियों को कैंसर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना था। तब से हर साल 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन कैंसर से संबंधित तमाम कार्यक्रम, वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।

महत्व

यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो दुनियाभर में लाखों लोगों की जान लेती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कैंसर दुनिया भर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। कैंसर जैसी बीमारी की वजह से लोग अपनी जान गंवाते हैं। वहीं इस बीमारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके लिए आप अपनी अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तंबाकू-शराब के सेवन, प्रदूषण और फिजिकल एक्टिविटी में कमी जैसे कारण कैंसर की बीमारी के लिए जिम्मेदार हैं। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार