विश्व चैंपियन कोलमैन पर लगा 2 साल का प्रतिबंध, टोक्यो ओलंपिक से भी हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

मोनाको। पुरुष वर्ग में 100 मीटर के विश्व चैंपियन क्रिस्टियन कोलमैन पर डोपिंग नियंत्रण से जुड़े तीन नियमों का उल्लंघन करने के लिये दो साल का प्रतिबंध लगाया गया गया है। ट्रैक एवं फील्ड की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने कहा कि कोलमैन पर मई 2022 तक प्रतिबंध लगाया गया है और इस कारण वह अगले साल तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ बार्तोमेयु ने दिया इस्तीफा, मेस्सी के साथ चल रहे थे मतभेद

इस 24 वर्षीय अमेरिकी धावक को मई में ही अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था। वह 2019 में तीन बार नमूना एकत्रित करने वाले अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने में नाकाम रहे थे। अगर कोई खिलाड़ी 12 महीने के अंदर तथाकथित ‘ठहरने के स्थान’ के नियम का तीन बार उल्लंघन करता है तो उसे दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ता है। कोलमैन इसके खिलाफ खेल पंचाट में अपील कर सकते हैं। उन्हें ओलंपिक स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने दोहा, कतर में 2019 में 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीते थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Congress Rajya Sabha List | कांग्रेस की राज्यसभा लिस्ट जारी: अभिषेक सिंघवी फिर तेलंगाना से उम्मीदवार, 6 दिग्गजों के नामों का ऐलान

Pappu Yadav का बड़ा बयान, निशांत कुमार हों अगले मुख्यमंत्री, बिहार में नितीश युग के अंत की आहट? राज्यसभा जा सकते हैं Nitish Kumar

Nepal General Election 2026 | नेपाल में महामुकाबला! Gen Z की क्रांति के बाद आज मतदान जारी, क्या पुराने सूरमाओं का किला ढहा पाएंगे बालेन शाह?

10 में से 15 स्टार... Donald Trump ने Iran के खिलाफ खूनी खेल को रेटिंग दी, 1000 से ज़्यादा ईरानी मारे गए, जंग पांचवें दिन भी जारी