Tokyo Olympics: विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने तोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ किया आगाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

तोक्यो। भारत की पदक उम्मीद विश्व चैम्पियन पी वी सिंधू ने तोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा पर सीधे गेमों में आसान जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने 58वीं रैंकिंग वाली इस्राइली प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 21 . 7, 21 . 10 से 28 मिनट में यह मुकाबला जीता।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics 2020 : टेबल टेनिस स्पर्धा में मनिका बत्रा और सुतिर्था ने जीत से की शुरूआत

सेनिया के एक शॉट चूकने के साथ ही सिंधू ने पहला गेम जीत लिया। दूसरी ओर घुटने पर पट्टी बांधकर खेल रही सेनिया अपनी लय हासिल करने के लिये जूझती दिखी। दूसरे गेम में सिंधू ने 9 . 3 की बढत बना ली और ब्रेक के समय सात अंक के फायदे पर थी। ब्रेक के बाद इस्राइली खिलाड़ियों की गलतियों का सिंधू ने पूरा फायदा उठाया। अपनी निचली रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने सारे स्ट्रोक्स खेलें और उनकी आदत डाल लें।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसे में ऊंची रैंकिंग वाले या मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने उस तरह के स्ट्रोक्स खेलने में दिक्कत नहीं होती। हालात के अनुरूप ढलना भी अहम है।’ शनिवार को पुरूष युगल में भारत के सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी चीनी ताइपै के यांग ली और चि लिन वांग काो हराया था। वहीं बी साइ प्रणीत पहला मुकाबला हार गए थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी