विश्व चैंपियन पहलवान रविंदर कुमार डोप टेस्ट में फेल, लगा चार साल का प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

नयी दिल्ली। पिछले साल अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रविंदर कुमार को प्रतिबंधित दवाई के सेवन का दोषी पाया गया है जिसके लिये उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। उनका विश्व चैंपियनशिप में जीता गया पदक भी छीना जा सकता है क्योंकि नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल ने उन सभी प्रतियोगिताओं में रविंदर के परिणाम हटाने के निर्देश दिये हैं जिनमें नमूना एकत्रित किये जाने के बाद इस पहलवान ने हिस्सा लिया था। 

रविंदर का नमूना पिछले साल फरवरी मार्च में जयपुर में 67वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान लिया गया था। नाडा ने उन्हें पिछले साल 14 मई से अस्थायी निलंबित किया था। उन पर इस तिथि से चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। 

प्रमुख खबरें

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत

Bareilly में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी Nirdesh Rathore गिरफ्तार