Adolf Hitler Death Anniversary: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपने लिए चुनी थी कायरों वाली मौत

By अनन्या मिश्रा | Apr 30, 2024

जब भी भारत में सख्ती या फिर तानाशाही की बात होती है, तो हिटलर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। जहां किसी को जर्मन का तानाशाह हिटलर हीरो लगता था, तो वहीं किसी को वह विलेन नजर आता है। एडोल्फ हिटलर 20वीं सदी का सबसे क्रूर तानाशाह था। आपको बता दें कि साल 1933 में जब वह जर्मनी की सत्ता पर काबिज हुआ था, तो 6 साल के अंदर हिटलर ने करीब 60 लाख यहूदियों को मौत के घाट उतार दिया था। इनमें 15 लाख बच्चे भी शामिल थे। आज ही के दिन यानी की एडोल्फ हिटलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर एडोल्फ हिटलर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में।


जन्म

आस्ट्रिया के वॉन में 20 अप्रैल 1889 को एडोल्फ हिटलर का जन्म हुआ था। जब हिटलर 17 साल का था, तो उनके पिता का निधन हो गया। पिता का साया उठने के बाद वह वियना चला गया। वहीं पैसों की तंगी की वजह से वह पोस्टकार्डों पर चित्र बनाकर जीवन काटने लगा। यह वही दौर था जब एडोल्फ हिटलर के मन में साम्यवादियों और यहूदियों के प्रति घृणा ने जन्म लिया। पहले विश्व युद्ध के बाद साल 1933 में हिटलर ने समाजवादी जर्मन वर्कर्स पार्टी को सत्ता लाया और जर्मन सरकार पर अपना आधिपत्य जमा लिया।

इसे भी पढ़ें: William Shakespeare Death Anniversary: अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार थे विलियम शेक्सपियर

जर्मन सरकार पर आधिपत्य जमाने के बाद उसने जर्मनी में नस्लवादी साम्राज्य की स्थापना की थी। हिटलर यहूदियों से बेहद नफरत करता था। हिटलर की इस नफरत का नतीजा यहूदियों के प्रति नरसंहार के रूप में सामने आया। होलोकास्ट इतिहास का वह नरसंहार जिसमें 6 साल के अंदर करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी गई।


शादी

आपको बता दें कि हिटलर दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी से हारने के बाद बेहद दुखी था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। बताया जाता है कि सोवियत सेनाओं ने जर्मन तानाशाह को बर्लिन में हर तरफ से घेर लिया था। पूरी दुनिया में मौत का तांडव कर चुका हिटलर अपनी हार से टूट चुका था। जिसके बाद वह बर्लिन में अपने एक खुफिया बंकर में अपनी प्रेमिका ईवा ब्राउन के साथ रह रहा था। यह बंकर जमीन से 50 फीट नीचे बना था। इसी दौरान उसने अपनी प्रेमिका ईवा ब्राउन से शादी की थी। 


मृत्यु

बताया जाता है कि एडोल्फ हिटलर को अपनी मौत का हर समय डर सताता रहता था। कहा जाता था कि वह अपनी मौत के डर से बिना सेवकों के चखे खाना तक नहीं खाता था। हिटलर को हर समय यह डर सताया करता था कि उसको ब्रिटेन मारना चाहता है, जिसके कारण वह हर समय चौकन्ना रहता था। वहीं 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में एडोल्फ हिटलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली और उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने किया 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जयशंकर ने कहा ईरान के साथ खड़ा है देश

New Delhi Lok Sabha Seat: बांसुरी स्वराज के लिए जेपी नड्डा ने किया रोडशो, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खत्म होगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक को खाली करेंगे किसान