यूक्रेन युद्ध पर भारत के स्वतंत्र रूख, सीमा समस्या से दृढ़ता से निपटने को विश्व ने सराहा है: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

अहमदाबाद। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध पर भारत के स्वतंत्र रुख और समझौतों का उल्लंघन करते हुए चीन द्वारा सीमा (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के पास ‘सैनिकों की तैनाती’’ किये जाने के बाद उसके(भारत के) दृढ़ रुख की पूरे विश्व ने सराहना की है। ‘भारतीय विदेश नीति : परिवर्तनकारी दशक’ विषय पर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध पर स्वतंत्र रुख अपना कर भारत ने कई देशों की भावनाओं को व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रिक्ट ब्वॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर, रात 8:30 के बाद नीतू को काम करने से करते थे मना

जयशंकर ने कहा, ‘‘दो साल पहले महामारी के बीच में चीन ने समझौते का उल्लंघन करते हुए हमारी सीमा के करीब सैनिक तैनात कर दिये। हम अपने रुख पर कायम रहे और दो साल से हम उसपर काम कर रहे हैं, कोई नरमी नहीं बरत रहे हैं और मुझे लगता है कि विश्व ने इसकी (हमारे रुख की) सराहना की है।’’ उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय ने देखा कि भारत ‘‘जमीनी स्तर पर मजबूत और अपने हितों को सामने रखने में मुखर भी हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका