World Health Day 2025: हर साल 07 अप्रैल को मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे, जानिए इतिहास और थीम

By अनन्या मिश्रा | Apr 07, 2025

हर साल 07 अप्रैल को दुनियाभर में 'वर्ल्ड हेल्थ डे' मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ डे सिर्फ डॉक्टरों या हेल्थ वर्कर्स के लिए नहीं बल्कि हम सभी के लिए खास संदेश लेकर आता है, 'स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है।' लेकिन क्या आप जानते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाए जाने की शुरूआत क्यों हुई। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस दिन के इतिहास, थीम और उद्देश्य के बारे में बताने जा रहे हैं।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ई देश महामारी, कुपोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहे थे। ऐसे में इनके लिए एक वैश्विक संस्था की जरूरत महसूस हुई। जो सभी देशों के लिए स्वास्थ्य नीतियां बना सकें। इसी सोच पर World Health Organization की स्थापना हुई। बता दें कि 07 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई। ऐसे में साल 1950 से हर साल इस दिन वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाने की शुरूआत हुई।

उद्देश्य

आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक बनाना

स्वास्थ्य केयर से जुड़ी समस्याओं पर पब्लिक डायलॉग शुरू करना

सरकारों को हेल्थ केयर में सुधारों के लिए प्रेरित करना

इसके साथ ही नई जनरेशन को 'हेल्दी लाइफस्टाइल' के लिए मोटिवेट करना

थीम

बता दें कि हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। यह थीम हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन तय करता है। इस बार थीम 'स्वस्थ शुरूआत, आशाजनक भविष्य' रखी गई है। यह मुख्य रूप से मां और नवजात बच्चों की सेहत और सुरक्षा पर ध्यान देता है। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प