World Heart Day 2025: हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस, जानिए थीम और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Sep 29, 2025

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी जिंदगी में दिल का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आजकल की व्यस्त जिंदगी, तनाव, गलत खानपान और बैठने की आदतें हृदय के लिए बहुत खतरनाक हो सकती हैं। हार्ट अटैक या दिल की बीमारियां सिर्फ बड़े लोगों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी हो रही है। इस दिन को मनाएं जाने का मुख्य मकसद लोगों को हृदय रोगों के लक्षण पहचानना, समय पर जांच और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के बारे में जागरुक करना है।

वर्ल्ड हार्ट डे का महत्व

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि लोगों को दिल की बीमारी सिर्फ बुढ़ापे में नहीं बल्कि युवा भी इससे प्रभावित होते हैं। अधिकतर दिल संबंधी बीमारी शारीरिक गतिविधियों की कमी, गलत खानपान, स्मोकिंग और शराब के सेवन की वजह से होती है। इसलिए इस दिन लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के साथ बुरी आदतों को छोड़ने के प्रति जागरुक किया जाता है। इस दिन दुनियाभर में लोगों, संस्थाओं, डॉक्टर आदि के द्वारा कई तरह के सेमिनार और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

थीम

हर साल इस मौके पर एक खास थीम रखी जाती है। इस बार की थी 'एक भी धड़कन न चूकें' यानी "Don't Miss a Beat" रखी गई है।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त