World Hepatitis Day 2025: हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jul 28, 2025

हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस रोग के प्रति जागरुकता बढ़ सके और इस बीमारी से बचा जा सके। दूषित पानी या खाना खाना और हाइजीन मेंटेन न करना हेपेटाइटिस की बीमारी का मुख्य कारण होता है। वहीं मानसून के दौरान यह बीमारी ज्यादा तेजी से सक्रिय हो जाती है। यह लिवर डिजीज होता है, जिसको यदि शुरूआती दिनों में कंट्रोल न किया जाए, तो इसकी गंभीरता बढ़ सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के इतिहास और महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।

खतरनाक है यह बीमारी

हेपेटाइटिस की बीमारी में लिवर में इंफेक्शन और सूजन हो जाती है। क्योंकि लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी और अहम अंग माना जाता है। यह शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करने में सहायता करता है। वहीं लिवर खाने के पचाने में भी सहायता करता है। यह शरीर का ऐसा अंग है, जो पूरा दिन काम करता है। लिवर का सबसे जरूरी काम बॉडी को डिटॉक्स करना है। लेकिन हेपेटाइटिस सबसे ज्यादा लिवर को डैमेज करता है।

क्यों मनाया जाता है यह दिन

वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ बारूक ब्लमबर्ग का 28 जुलाई को जन्म हुआ था। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर यानी की 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के रूप में मनाया जाता है। डॉ बारूक ब्लमबर्ग ने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज और हेप- बी वायरस के इलाज के लिए डायग्नोस्टिक टेस्ट और वैक्सीन का विकास किया था। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ वर्ल्ड वाइड हेपेटाइटिस फ्री मिशन के साथ इस दिन को मनाए जाने की शुरूआत हुई थी। साल 2008 में पहली बार वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया गया था।

महत्व

बता दें कि दुनिया में कई लोग लिवर की समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं जागरुकता का अभाव होने की वजह से उनको यह जानकारी नहीं है कि वह हेपेटाइटिस से ग्रसित हैं। ऐसे में लोगों को इससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरुकता फैलाकर इलाज के लिए सही टेस्टिंग की जानकारी के बारे में जागरुकता फैलाना इस दिन का खास मकसद है। जिससे कि दुनियाभर में लाखों लोगों की जान बचाई जा सके।

प्रमुख खबरें

मोदी ने ब्रदर बोलकर लूट ली UAE की महफिल, ईरान दंग, ट्रंप परेशान

Fuel Price Hike पर भड़के CM Vijay, बोले- ये फैसला Unacceptable, वापस ले सरकार

NEET Paper Leak पर CBI का बड़ा एक्शन, Pune से Mastermind कुलकर्णी गिरफ्तार, Latur का कोचिंग सेंटर रडार पर

Donald Trump और शी जिनपिंग की बैठक से Taiwan की बढ़ी टेंशन, क्या होगी कोई Big Deal?