World Heritage Week: देशभर के ASI स्मारकों में 19 नवंबर को मिलेगा मुफ्त प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 19, 2026

विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत के मौके पर बृहस्पतिवार को देश भर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘विश्व धरोहर सप्ताह हर साल 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाता है।

पीआईबी कल्चर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाएं! 19 नवंबर 2026 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सभी स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश के साथ विश्व धरोहर सप्ताह मनाएं! हमारे भव्य स्मारकों को देखें, अपने गौरवशाली अतीत की कहानियों को जानें और भारत की सांस्कृतिक विरासत की कालातीत धरोहर का अनुभव करें।’’ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल टिकट शुल्क से छूट केवल 19 नवंबर के लिए लागू है।

एएसआई देश भर में 3,800 से अधिक स्मारकों और स्थलों की देखरेख करता है, जिनमें से 143 पर टिकट लगता है। इनमें आगरा का ताजमहल और दिल्ली का लाल किला तथा कुतुब मीनार शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Indira Gandhi की जयंती आज, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के नाम दर्ज हैं कई ऐतिहासिक फैसले

Delhi: महिला इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचे चेन्नई के व्यक्ति की पिटाई से मौत, दो गिरफ्तार

Cyclone Akwan Alert | 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सीएम मोहन चरण माझी ने की तैयारियों की समीक्षा, रेलवे ने सक्रिय किए वॉर रूम

नांदेड़ में 2027 तक जलापूर्ति योजना बनाएं अधिकारी: Ashok Chavan ने दिए निर्देश