World Hypertension Day 2024: हर साल 17 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे, जानिए महत्व

By अनन्या मिश्रा | May 17, 2024

हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भले ही आज के समय में एक आम बीमारी हो गई है, लेकिन वास्तविकता में यह एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। इसको नजरअंदाज करना सेहत के लिए गंभीर हो सकता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। बता दें कि कई बार हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन स्ट्रोक या हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। इसलिए इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को इसके लक्षण व इलाज के बारे में बताया जाता है।

हर साल दुनियाभर में 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। बता दें कि 14 मई 2005 में इस दिन को मनाने की शुरूआत हुई थी। फिर आगे चलकर यह दिन 17 मई को मनाया जाने लगा। हर साल तेजी से बढ़ रहे हाइपरटेंशन के मामलों को देखते हुए यह दिवस मनाया जाने लगा। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हाई बीपी की रोकथाम होने के साथ ही इस बीमारी को बढ़ने से रोकना है। क्योंकि खराब और अनियंत्रित लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या लोगों में बढ़ती जा रही है। 

उद्देश्य 

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हाइपरटेंशन से मुक्त करना है। इस मौके पर दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर सेमिनार और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वहीं कार्यक्रम के जरिए लोगों को हाइपरटेंशन से जीतने का हौसला दिया जाता है। विश्व हाइपरटेंशन डे के मौके पर लोगों को इसके कारण, लक्षणों और बचाव के बारे में बताया जाता है। जिससे कि लोग अपने लाइफस्टाइल में सुधारकर इस बीमारी से खुद को बचा सकें।

विश्व हाइपरटेंशन दिवस की थीम 

हर बार विश्व हाइपरटेंशन डे के मौके पर एक खास तरह की थीम रखी जाती है। इस बार यानी की साल 2024 में 'Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, and Live Longer' थीम रखी गई है। इस थीम का अर्थ है कि बीपी को सटीकता के साथ कंट्रोल किया जाना चाहिए। ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल कर व्यक्ति लंबे समय तक सामान्य जीवन जी सकता है। वहीं हाई बीपी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma Birthday: Records के हिटमैन Rohit Sharma का Birthday, ये कीर्तिमान तोड़ पाना है लगभग Impossible

Delhi NCR Weather Update: उमस भरी गर्मी के बीच राहत की खबर, IMD ने जताई बारिश की संभावना

Today in History: जब Hitler ने की आत्महत्या, भारत को मिले दादासाहेब फाल्के, Rishi Kapoor ने कहा अलविदा

Rajasthan Car Fire | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले