World War के करीब है दुनिया, हालात संभाल नहीं पाएंगी, कमला हैरिस की ट्रंप ने जमकर की आलोचना

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2024

पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंदी कमला हैरिस और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार टिम वाल्ज पर जमकर निशाना साधा है। ट्रंप ने कहा कि हम विश्व युद्ध के करीब हैं और ये लोग परिस्थिति संभालने लायक नहीं हैं। गवर्नर टिम वाल्ज़ को हैरिस द्वारा उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद ये उनकी पहली सार्वजनिक प्रेस ब्रीफिंग थी। ट्रंप ने घोषणा की कि वह हैरिस के खिलाफ एबीसी न्यूज की 10 सितंबर की बहस के लिए सहमत हैं। मार-ए-लागो में एक घंटे से अधिक समय तक चले संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रम्प ने वाल्ज़ का नाम लिए बिना उन्हें भी निशाने पर लिया। 

इसे भी पढ़ें: Tim Walz को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार ट्रंप बोलेंगे, फ्लोरिडा में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

10 सितंबर को चुनावी बहस 

अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने 10 सितंबर को चुनावी बहस के लिए सहमति व्यक्त की है, जिसमें दोनों उम्मीदवारों का आमना-सामना होगा। अमेरिकी व्यापारिक टेलीविजन प्रसारण नेटवर्क ‘अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी’ (एबीसी) ने यह जानकारी दी। इस घोषणा से कुछ देर पहले ही ट्रंप ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उन्होंने तीन टेलीविजन नेटवर्क के समक्ष राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत तीन बहसों का प्रस्ताव रखा है।  

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग